सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में क्या अंतर है ?
इस से पहले लेख में ही मैंने सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को बहोत ही बारीकी से समझाया है | पहले लेख को पढ़ने के बाद अब तक तो आपको सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की विस्तृत जानकारी जरुर हो चुकी होगी | अगर अभी तक आपने सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर वाले लेख नहीं पढ़ा है तो आप पहले उसे जरुर पढ़ ले ताकि आपको इनके बारे में डिटेल्स में जान सके|
आज मैं आपको अपने इस लेख में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में क्या अंतर है एक छोटे से डिटेल्स में कुछ उदहारण के साथ और सॉफ्टवेयर एवम् हार्डवेयर में तुलना कर के समझूंगा |
- हार्डवेयर एक फिजिकल डिवाइस होता है जबकि सॉफ्टवेयर प्रोग्राम एवं डाटा का एक सेट होता है|
- हार्डवेयर को हम देख भी सकते और छू भी सकते हैं जबकि सॉफ्टवेयर का ना तो छू सकते और ना ही देख सकते हैं |
- हार्डवेयर "सॉफ्टवेयर" के द्वारा संचालित होता है जबकि सॉफ्टवेयर ऑपरेशन के द्वारा परफॉर्म होता है |
- हार्डवेयर ख़राब होने पे या तो ठीक किया जा सकता है या उसे बदल सकते हैं जबकि सॉफ्टवेयर के ख़राब होने पे इसे प्रोग्रामिंग के द्वारा सही किया जाता है |
- वायरस कभी भी हार्डवेयर को ख़राब नहीं कर सकता जबकि वायरस से सॉफ्टवेयर ख़राब हो सकता है |
- हार्डवेयर को नेटवर्किंग के द्वारा एक जगह से दूसरी जगह नहीं भेज सकते जबकि सॉफ्टवेयर को नेटवर्किंग के द्वारा एक जगह से दूसरी जगह भेज सकते हैं |
- Keyboard, Mouse, Monitor, CPU आदि हार्डवेयर के उदहारण हैं जबकि MS Office, Browser, Antivirus सॉफ्टवेयर के उदहारण हैं |

0 Comments
If have you any doubt, Please let me know